नक्षत्रानुसार जातकों की विशेषताएँ
लग्ननक्षत्र या चन्द्रनक्षत्र का जातक पर प्रभाव पड़ता है। लग्न एवं लग्नेश तथा चन्द्रलग्न एवं चन्द्रलग्नेश में से जो बलशाली हो, उसी के नक्षत्र की विशेषताएँ जातक में दिखाई देती हैं।
उपयुक्त आधार पर जन्मलग्ननक्षत्र अथवा चन्द्रनक्षत्र का जातक पर निम्न प्रभाव होता है
1. अश्विनी
रूपवान, लोकप्रिय, बुद्धिमान, चतुर, धनी, यशस्वी, अधीर, स्थिरचित्त, करुणामय, व्यवहार में खरा।
2. भरणी
नीरोगी, चतुर, धनी, सुखी, सत्यवादी, भाग्यवादी, विजयी, स्वार्थी, क्रूर, कृतघ्न, परस्त्री-आसक्त।
3. कृत्तिका
तेजस्वी, भव्य, प्रसिद्ध, बुद्धिमान, विद्वान, आशावादी, क्रोधी, शत्रुपीड़ित, कामुक, परस्त्रीगामी।
4. रोहिणी
पवित्रताप्रेमी, सत्यवादी, मधुरभाषी, दृष्टिदोषी, रूपवान, कार्यतत्पर, भोगी, प्रबल स्मरणशक्ति युक्त, दुर्बल, कामी, परस्त्रीगामी, परछिद्रवेधी।
5. मृगशिरा
चंचल, चतुर, उत्तम वक्ता, डरपोक, उत्साही, सौम्य, कोमलहृदयी, सुन्दर, साहसी, शान्त, विवेकी, धनयुक्त, सुखी, स्वार्थी, अभिमानी, रोगी, कामी।
6. आर्द्रा
शीलवान, हँसमुख, धर्मपरायण, शक्तिशाली, चंचल, दुष्ट, विचारयुक्त, मूर्ख, अभिमानी, दुःखदायक।
7. पुनर्वसु
मातृ-पितृभक्त, धर्मपरायण, सुखी, कवि, धनी, सन्तोषी, रोगी, स्वार्थी, कामुक, प्रवासी, जितेन्द्रिय।
8. पुष्य
रूपवान, बुद्धिमान, धनवान, धर्मात्मा, शान्त स्वभाव, ईश्वर-गुरुभक्त, सत्यप्रेमी, कोमलहृदयी, वाक्पटु, सम्मानशील, कार्यकुशल, कुटुम्बयुक्त।
9. आश्लेषा
मूर्ख, अवबोधहीन, पापी, कृतघ्न, धूर्त, क्रोधी, दुराचारी।
---
10. मघा
देव-पितृभक्त, धनी, भोगी, उद्यमी, चपल, पत्नी-आसक्त, कामी, धर्मचारी, अभिमानी, साहसी, राज्यसेवक, कलहकारी।
11. पूर्वाफाल्गुनी
प्रियभाषी, दानी, सुन्दर, चपल, कुकर्मी, त्यागी, सुखी, पण्डित, प्रतिष्ठित, सद्गुणवान, पत्नी के वशीभूत, नृत्य-गायन-कलायुक्त, राज्य से अनुगृहित।
12. उत्तराफाल्गुनी
जनप्रिय, विद्या द्वारा धनी, सुन्दर, भोगी, सम्मानित, बुद्धिमान, मधुरभाषी, काव्यप्रेमी, संगीतप्रिय, सन्तानयुक्त, कामासक्त।
13. हस्त
उत्साही, धूर्त, निर्लज्ज, चोर, शराबी, कामातुर, परस्त्रीगामी, प्रभावशाली, धनी, मिथ्याभाषी।
14. चित्रा
चतुर, शीलवान, धनवान, प्रतिष्ठित, सुन्दर, लेखक, गणितज्ञ, चित्रकार, पुत्रवान, सन्तोषी, गुरुभक्त, औषधिविशेषज्ञ, परस्त्रीगामी।
15. स्वाति
जितेन्द्रिय, लज्जाशील, दयालु, धर्मपरायण, प्रियभाषी, धनी, भोगी, ईश्वर-गुरुभक्त, लोकप्रिय, सुशील, मन्दबुद्धि।
16. विशाखा
लोभी, चतुर, अभिमानी, क्रोधी, शत्रुविजयी, सुन्दर, निष्ठुर, झगड़ालु, सुन्दर दन्तयुक्त, परदेशी, परदेशाकांक्षी, व्यापारकुशल, कलहप्रिय, पत्नी के वशीभूत।
17. अनुराधा
धनी, प्रवासी, भ्रमणशील, मधुरभाषी, सुखी, प्रतिष्ठित, यशस्वी, शक्तिवान, हास्यप्रिय, क्षुधा के प्रति असहनशील।
18. ज्येष्ठा
सन्तोषी, धर्मपरायण, न्यायप्रिय, बहु-सन्तानयुक्त, सुन्दर, नेत्रयुक्त, काव्यप्रेमी, पर-आलोचक, कलहप्रिय, क्रोधी, षड्यन्त्र-चतुर।
19. मूल
अभिमानी, दुःखदायी, अहिंसक, सुखी, चतुर, वाक्पटु, धूर्त, कृतघ्न, विश्वासघाती, ईर्ष्यालु, कारीगर।
---
20. पूर्वाषाढ़ा
घमण्डी, सुमित्रयुक्त, पत्नी-सुखदायक, चतुर, सुन्दर, शान्त, सुखी, बुद्धिमान, लोकप्रिय, परोपकारी, सत्यभाषी, भाग्यवान, कार्यकुशल।
21. उत्तराषाढ़ा
नम्र, धर्मपरायण, बहु-मित्रयुक्त, कृतज्ञ, लोकप्रिय, विनयी, सुखी, विद्वान, धनी, सन्तानयुक्त, कृषकाय, पत्नी-आज्ञापालक, कुसंगत।
22. श्रवण
विद्वान, धनी, प्रसिद्ध, ईश्वर-गुरुभक्त, उच्चपदाधिकारी, धर्मपरायण, बहु-सन्तानयुक्त, लेखन व वाक्शक्ति-युक्त, विवेकी, परोपकारी।
23. धनिष्ठा
धनी, वीर, साहसी, संगीतप्रिय, भोला, लोभी, पुस्तक-व्यवसायी, प्रसिद्ध, कलहकारी, कुटुम्बयुक्त, कफप्रधान, स्त्रियों से विरक्त।
24. शतभिषा
शत्रुहन्ता, साहसी, शान्त, ज्योतिषी, युक्तिक्रीड़ा-प्रेमी, बिना सोचे-समझे कार्य करनेवाला।
25. पूर्वाभाद्रपद
दुःखी मन, चतुर, क्रूर, धनी, धूर्त, भीरु, निर्भीक, स्त्रियों के वशीभूत, उत्तम मनोवृत्ति युक्त।
26. उत्तराभाद्रपद
उचित भाषी, सुखी, सन्तानयुक्त, धर्मपरायण, वाक्-कुशल, उदार, विद्वान, धनी, सुकर्मी, सम्माननीय।
27. रेवती
पुण्यात्मा, साहसी, लोकप्रिय, धनाढ्य, कामातुर, सुन्दर, चतुर, लक्ष्मीवान, कुशल बुद्धि, सुविचारक, पुत्र-मित्रादि-युक्त।